भारतीय संस्कृति और स्वप्न शास्त्र में पानी को जीवन, भावनाओं, शांति, समृद्धि और परिवर्तन का प्रतीक माना जाता है। यही वजह है कि सपने में पानी दिखाई देने पर लोग उसका अर्थ जानने के लिए उत्सुक रहते हैं। हालांकि, यह समझना जरूरी है कि सपनों का कोई एक निश्चित अर्थ नहीं होता फ़िरभी भी पारंपरिक मान्यताओं और मनोवैज्ञानिक दृष्टिकोण से इन सपनों को समझने की कोशिश की जा सकती है। सपने में पानी देखना: नदी, समुद्र, बारिश और बाढ़ के सपनों का अर्थ रात को सोते समय हम अक्सर ऐसी दुनिया में पहुंच जाते हैं, जहां कभी खूबसूरत नजारे दिखाई देते हैं, तो कभी ऐसे दृश्य जिन्हें देखकर मन में कई सवाल उठने लगते हैं। कभी हम खुद को किसी शांत नदी के किनारे खड़ा देखते हैं, कभी समुद्र की ऊंची लहरें दिखाई देती हैं, तो कभी सपने में इतनी तेज बारिश या बाढ़ आती है कि चारों तरफ पानी ही पानी नजर आने लगता है। सुबह नींद खुलते ही मन में एक सवाल आता है कि आखिर सपने में पानी देखना किस बात का संकेत है? क्या यह सपना शुभ होता है या अशुभ? क्या सपने में साफ पानी देखना सुख-समृद्धि का प्रतीक है और गंदा पानी देखना किसी परेशानी की ओर इशारा करता है...